फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: अमित शाह आज बिजनौर में करेंगे चुनावी जनसभा, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Sat, 30 Mar 2019 09:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को यूपी के बिजनौर जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली पहली चुनावी विजय संकल्प जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार को सीओ धामपुर महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों को रिहर्सल कराया। इस मौके पर सीओ ने जवानों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


31 मार्च को नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की केएम इंटर कॉलेज के मैदान में पहली चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के विधायक अशोक राणा ने बताया कि अमित शाह के धामपुर में पहुंचने का समय 11 बजे निर्धारित है। मंच की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है।

सीओ का कहना है कि अध्यक्ष अमित शाह के सभा को संबोधित करने का सरकारी समय 11 बजे नोट कराया गया है। सभा में वाहनों के साथ शामिल होने आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पुलिस की ओर से अलग व्यवस्था की गई है। व्यवस्था के तहत नहटौर मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को नहटौर मार्ग पर ही शिखर कॉलेज के मैदान में रोका जाएगा। यहां से कार्यकर्ता पैदल ही सभास्थल पर पहुंचेंगे। इसी प्रकार से नगीना हाईवे-74 से आने वाले वाहनों को उस्मानी मारबल से आगे नहीं आने दिया जाएगा। शेरकोट हाईवे से आने वालों को आरएसएम कॉलेज और मुरादाबाद मार्ग से आने वाले वाहनों को रानीबाग पुलिस चौकी के पास खड़ा कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभास्थल के भीतर और बाहर दोनों स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें