फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: CCSU पहुंची अमर उजाला की टीम, युवाओं ने उठाए रोजगार, शिक्षा और खेल के मुद्दे

Tue, 02 Apr 2024 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम आज मेरठ पहुंची है। सुबह चाय पर चर्चा के बाद सीसीएसयू में युवाओं से चुनावी चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर युवा चुनाव में अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहे हैं। लाइब्रेरी से लेकर गली, मोहल्लों तक में युवा, सस्ती शिक्षा, रोजगार, खेल आदि ऐसे तमाम मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर वे वोट करना चाहते हैं।

विज्ञापन

 

इन्हीं सभी मुद्दों पर आज चर्चा की जा रही है। आज सुबह अमर उजाला की टीम मेरठ के कमिश्नरी के नजदीक कुटिया पर पहुंची और लोगों से सवाल-जवाब किए। इसके बाद टीम चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय पहुंची है। जहां युवाओं से चर्चा की गई।

विज्ञापन

सुरक्षित माहौल और सुरक्षा जरूरी
एक स्टूडेंट ने कहा कि सुरक्षा का मुद्दा अहम है। सीसीएसयू के पत्रकारिता विभाग में चुनाव पर चर्चा करते हुए युवाओं ने कहा कि सरकार के वादे तो बड़े बड़े होते हैं लेकिन वह उन पर खरी नहीं उतरती। 

लक्ष्मी चौधरी ने कहा कि  शिक्षा में जरूरी बदलाव लाने चाहिए। बढ़ती जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए भी उचित कदम उठाने होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। रोजगार के संसाधनों की कमी के कारण युवा तनाव में जी रहे हैं।
 
विज्ञापन

अंकिता पुंडीर ने कहा कि युवाओं को अपने मत का सही और आवश्यक रूप से प्रयोग करना चाहिए ताकि सही सरकार का चयन किया जा सके।

चाहत त्यागी ने कहा कि सरकार ने ट्रैफिक नियम तो बनाए हैं लेकिन उनका कितना पालन होता, ऐसे में यातायात व्यवस्था खराब होती है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें