उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाॅकडाउन के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिले के मंडी क्षेत्र में पुलिस ने लाॅकडाउन के उल्लंघन को लेकर 80 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं तकरीबन 50 लोगों को चेतावनी समेत रेड कार्ड देकर छोड़ा।
.मंडी पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग बेखौफ होकर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर मंडी पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया। उठक-बैठक और पुश अप भी करवाया। गिरफ्तार लोगों पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि यह लॉकडाउन कानून के लिए ही नहीं उनके अपने परिवार और समाज के लिए भी जरूरी है। यह ऐसी बीमारी है जिससे एक व्यक्ति के अंदर फैलने के बाद पूरे समाज में सब को प्रभावित करेगा। जितना संयम रखेंगेए जितना लॉकडाउन कानून का पालन करेंगे उतना समाज सुरक्षित रहेगा।