उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने मंगलवार को चिलकाना क्षेत्र में गोकशी कर रहे तीन लोगों को गिरफतार कर लिया। इनके पास से सौ किलो गोमांस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार दो महिलाए मौके से फरार हो गई है।
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में एक घर में गोकशी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसआई शाह आलम, एसआई ओमेंद्र मलिक ने पुलिस टीम के साथ एक घर को घेर लिया। पुलिस को यहां से सौ किलो गोमांस, गोवंश की खाल, गोकशी के उपकरण तथा तराजू-बाट आदि सामान मिला है।
पुलिस ने मौके से इकराम पुत्र यामीन, मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अबरार तथा सुफियान पुत्र मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। गोकशी में सहयोग कर रही दो महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर इकराम, मुशर्रफ तथा सूफियान को जेल भेज दिया।