फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown update: नौंवे दिन तार-तार हुई सामाजिक दूरी, राशन की दुकानों पर जमा हुई भीड़, जमातियों को तलाशन प्रशासन के लिए बना चुनौती

Thu, 02 Apr 2020 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लाॅकडाउन के नौंवे दिन पश्चिमी यूपी के सहारनपुर मंडल में कोरोना खौफ से दो लोगों के आत्महत्या करने को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मेरठ में मरकज निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटकर सरधना पहुंचे जमाती का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए जमातियों को तलाशना चुनौती बना हुआ है। लाॅकडाउन के नौंवे दिन कई शहरों में राशन की दुकानों पर भारी भीड़ रहीं जबकि सड़कों पर पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रहीं। जानें वेस्ट यूपी में कैसा है माहौल
विज्ञापन


मेरठ में लाॅकडाउन के दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी राशन की दुकानों पर राशन लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नजर नहीं आई। लोग एक.दूसरे से सेट कर राशन लेने की लाइनों में खड़े रहे।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही सुबह  छह बजे से  बजे तक सब्जी और जरूरी सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा रही। वहीं बेगमपुल पर बिना काम घूम रहे लोगों को पुलिस ने वापस भेज दिया। शहर में रामनवमी पर लोगों ने घरों में ही पूजन किया और  कन्याओं के स्थान पर गायों को खाना खिलाया और जरूरतमंदों के लिए भोजन भिजवाया।
विज्ञापन

बागपत में कल जुमे की नमाज को लेकर जिले में फिर से सख्ती बढ़ा दी गई है बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जा रही है धार्मिक स्थलों पर नमाज नहीं पढ़ने के लिए पुलिस जनप्रतिनिधियों से अपील कर रही है। विदेश से आए दो लोगों को अभी तक स्वास्थ्य विभाग तलाश नहीं सका है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

बिजनौर में अब तक विदेश से आए 92 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया हुआ है। इनमें से 87 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले के कालागढ़ कोटद्वार मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाकर ताला लगाया हुआ है।

जिला प्रशासन के अनुसार लाॅकडाउन में सुबह सात बजे से एक बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बाजार से जरूरत का सामान लाने की इजाजत है। शहर में लोगों ने आज रामनवमी घर में ही मनाई। मंदिरों पर मेले नहीं लगे और न ही कहीं जुलूस निकले। वहीं प्रशासन द्वारा राशन वितरण जारी रखने को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में खाद्य सामग्री की किल्लत होने के बाद अब लोग गांव की ओर दौड़ने लगे हैं। लोग गांव में रहने वाले अपने परिचितों का सहारा ले रहे हैं और गांव से राशन मंगाया जा रहा है। उधर, पशुपालक भी पशुओं के चारे के लिए गांव की ओर दौड़ लगा रहे हैं। 

जिले में बड़ी तादाद में रह रहे जमातियों की जांच कराना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।  265 लोगों को चिन्हित किया गया है सभी की स्वास्थ्य विभाग को जांच करानी है। सैंपल लेने का काम शुरू हो चुका है। बीआईटी, मीरापुर में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में भर्ती 410 लोगों में से स्वास्थ्य विभाग ने परीक्षण कर आधे से ज्यादा लोगों को घर भेज दिया है।

मोरना में बुधवार शामल को चौकी प्रभारी लेखराज और सिपाही रवि पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पूर्व प्रधान, उसकी पुत्रवधू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शामली में निर्माणाधीन अस्पताल के वारंटी वार्ड में भर्ती युवक के आत्महत्या करने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें