फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन का अठारहवां दिन, मेरठ से उत्तराखंड को शुरू हुई सब्जियों की भरपूर सप्लाई, नियम तोड़ने वालों के कटे ई-चालान

Sat, 11 Apr 2020 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाॅकडाउन के बीच जहां मेरठ से शनिवार को नौ कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के ठीक होने की खबर ने लोगों को राहत दी। वहीं सील किए गए हाॅटस्पाॅट में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जारी है।

विज्ञापन


मेरठ में चार नए मरीजों में कोराना की पुष्टि होने के बाद पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग और भी सख्त हो गया है। तीन पाॅजिटिव जमातियों के शहर की जली कोठी मस्जिद में रुकने की जानकारी के बाद पुलिस ने इस इलाके को सील करने की तैयारी कर ली है। आगे देखें अठारहवें दिन कहां कैसा है हाल -

लाॅकडाउन के दौरान लोगों को ताजा सब्जियों की किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए मेरठ की नवीन मंडी से उत्तराखंड के लिए सब्जियों की सप्लाई शुरू हो गई। वहीं सुबह  लाॅकडाउन की राहत अवधि में लोग राशन, दूध और सब्जियां खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। शहर के मलियाना फ्लाईओवर, कोटला बाजार व देहात क्षेत्र में लोगों की काफी भीड़ नजर आई। हालांकि नौ बजे के बाद इन स्थानों पर मौजूद पुलिस ने सभी दुकानें बंद करा दीं।

विज्ञापन

मेरठ में डेढ़सौ से ज्यादा संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की आज जांच होगी। इनमें जमातियों और उनके संपर्क में आने वालों की भी आज रिपोर्ट आएगी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चेन तोड़ने की हरसंभव कोशिश में जुटा है। शनिवार सुबह नौ पाॅजिटिव लोग कोरोना की जंग जीतने में कामयाब हुए हैं, इन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मेरठ से इस राहत भरी खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

उधर, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। कई स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग खाने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। वहीं प्रशासन हाॅटस्पाॅट इलाकों में लोगों के घरों तक सामान पहुचाने की व्यवस्था में जुटा हुआ है।
 
देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर सुबह के समय लाॅकडाउन का उल्लंघन किया गया। कई स्थानों पर आधा शटर खोल कर व्यापारी सामान बेच रहे हैं। वहीं सुबह होते ही काफी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ने लगते हैं।

उधर कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मरीजों के लिए अस्पताल और आइसोलेशन वार्डों में बेड बढ़ाने की कवायद में जुटा है।  संक्रमितों के संपर्क में आने वालेे मरीजों की तलाश लगातार जारी हैं। इनकी जांच के बाद इन्हें लगातार तलाश कर क्वारंटीन कराया जा रहा है। 

लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर जनपद में लॉकडाउन के 18वें दिन शनिवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक किराना, फल सब्जी, दूध डेयरी मेडिकल स्टोर आदि दुकानें खुली। लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। सब्जी मंडी और दाल मंडी में रोजाना की तरह भीड़ रही। वाहनों पर सवारी अधिक होने पर पुलिस ने मालवीय चौक, शिव चौक और मीनाक्षी चौक पर 127 बाइकों के ई चालान किए। उधर, शनिवार को बैंक बंद रहने से रोजाना लगने वाली भीड़ नजर नहीं आई।

बिजनौर में अभी भी दिल्ली मरकज से या इसके आसपास काम करने वाले बिजनोंर निवासियो का घरों पर मिलना जारी है। हालांकि अब बिना बताए छिपकर रह रहे लोगों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने में जुटा है। इनके खिलाफ अब मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। जिले के नगीना में जनता लाॅकडाउन का मजाक बनाने से बाज नहीं आ रही है। यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों में नजर आने लगती है। वहीं सड़कों पर बेवजह निकलने वाले तकरीबन दो दर्जन बाइक सवारों का पुलिस ने ईचालान किए।  

बागपत जनपद पुलिस ने शनिवार को और अधिक सख्ती बढ़ा दी है। हाॅटस्पाॅट रटौल गांव को सील किया गया है, किसी को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। बड़ौत और खेकड़ा क्षेत्र में पुलिस ने गश्त की। रटौल में सुपरलाॅकडाउन के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं की होम डिलीवरी शुरू की गई गई है। 
विज्ञापन

सहारनपुर में लॉकडाउन के बीच हॉट स्पॉट वाले लोहानी सराय और महीपुरा के इलाकों में कुछ जगहों पर रसोई गैस पहुंचाने में दिक्कतों की स्थिति सामने आई है। महीपुरा में वेंडरों को कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा तो लोहानी सराय में भी कुछ वेंडरों को रोके जाने की बातें बताई गयी हैं। उधर सुबह रियायती समय में किराना, फल सब्ज, दूध डेयरी मेडिकल स्टोर आदि दुकानें खुली रहीं। कोर्ट रोड पर कुछ दुकानदारों ने जल्द ही वापस लौटने और चालान काटने की समस्या बताई है। 

शामली जनपद में हॉटस्पॉट तीनों इलाकों में सुबह के समय आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की गई। सुबह 7 से 9 बजे तक यहां पर लोगों के घरों में दूध पहुंचाया गया। फल और सब्जियों की सप्लाई सील एरिया के बाहर तक पहुंची। जहां से जिम्मेदार लोगों को होम डिलीवरी के लिए भेजा गया। 

अन्य स्थानों पर लॉक डाउन में सुबह दुकाने खुली। लोगो ने जरूरत का सामान खरीदा। पुलिस ने समान लेने आये लोगो को सोशल डिस्टेंस बनाकर सामान लेने का पालन कराया। जनपद के हॉटस्पॉट इलाको में भी प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें