फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन का दसवां दिन: जमातियों की तलाश निरंतर जारी, सड़कों पर सन्नाटा तो राशन की दुकानों पर लगीं लंबी कतारें

Fri, 03 Apr 2020 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया तो वहीं दूसरी और लोगों ने लाॅकडाउन के नियमों को दसवें दिन भी ताक पर रखा। मेरठ से लेकर आसपास के कई जिलों में सब्जी मंडियों से लेकर राशन की दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर भारी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


मेरठ में शुक्रवार को चार जमातियों का कोरोना वायरस टेस्ट पाॅजिटिव आने के बाद वेस्ट यूपी के सभी जिलों में जमातियों की तलाश लगातार जारी है। वहीं, शहर में आटे की किल्लत होने के बाद प्रशासन ने आटा मिलों को चालू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में आटा चक्कियों पर आटा पिसवाने को लेकर लंबी कतारें लगी रहीं। आगे जानें लाॅकडाउन के दसवें दिन कैसा है पश्चिमी यूपी का माहौल:-

लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
सहारानपुर में लॉकडाउन के दसवें दिन जनपद में राहत अवधि के दौरान जरूरी सामान खरीदने को लेकर सड़कों पर आवाजाही रोज की तरह रही। हालांकि दवा, सब्जी, दूध और ब्रडे सहित अन्य चीजों की खरीदारी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

राशन वितरण प्रणाली सुबह 6 बजे से पुलिस के पहरे में 2 दिन से शुरु हो चुका है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। सीमाओं को पूरी तरह से सील किया गया है। जमातियों को लेकर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

बागपत में लॉकडाउन के दसवें दिन भी सड़कें सुनसान रहीं। निर्धारित समय पर दुकानें खुली। किराना की दुकानों पर सुबह भीड़ रही। राशन की दुकानों पर सुबह 6 बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। पुलिस जगह-जगह तैनात है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दसवें दिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक किराना, मेडिकल, फल सब्जी की दुकानें खुलीं। रोजाना की भांति दुकानों पर सामान खरीदने को लोगों की भीड़ रही।

कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। वाहन चालकों को पुलिस ने कई स्थानों पर खदेड़ा। शिव चौक पर ई-चालान किए गए। शहर की दोनों सब्जी मंडी को काली नदी रोड पर स्थानांतरित किया गया है।

शामली में लॉकडाउन के दसवें दिन सुबह 6:30 से 9:30 तक फल सब्जी दूध और किराना की दुकान खुलीं। लोगों ने अपनी जरूरतों का सामान खरीदा। पुलिस प्रशासन ने वाहन चलने पर सख्ती की शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घूम रहे लोगों के ई चालान काटे।

बिजनौर जनपद में जमातियों की खोज को विराम नही मिल रहा है। धामपुर सीओ सर्किल के गांव मेवा नवादा में आठ और जमाती मिले हैं। सभी जमातियो के खिलाफ चौकी प्रभारी राजीव शर्मा ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी जमाती को मेवा नवादा में हीआइसोलेट कर संबंधित घरों के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। गश्त के दौरान मिले ये सभी जमाती दिल्ली के बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें