फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जिंदगी जारी: न बैंड बजा न घोड़ी पर सवार हुए दूल्हे, सादगी से हुई दो बहनों की शादी

Wed, 06 May 2020 11:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
दो बहनों की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जनपद के गांव सिंभालका में दो बहनों की शादी सादगी के साथ हुई। लॉकडाउन के चलते दोनों बहनों की शादी में न बैंड बजा न घोड़ी पर दूल्हे सवार हुए। शादी में दूल्हे के साथ पांच बराती और दुल्हन पक्ष से परिवार के लोग ही शामिल हुए। शादी में सोशल डिस्टेंस, मुंह पर मास्क और हाथों में सैनिटाइजर लगाकर सात फेरे लिए।

विज्ञापन


गांव सिंभालका निवासी संजय की दो बेटियों की शादी मंगलवार रात सादगी से संपन्न हुई। जिला बागपत के गांव कुरड़ी निवासी दो चचेरे भाई दूल्हे बनकर अलग- अलग कार से बरात लेकर पहुंचे। बरात में दूल्हा पक्ष से पांच बराती शामिल हुए, जबकि दुल्हन पक्ष से बाबा, माता- पिता और भाई समेत परिवार के लोग ही शामिल हुए। धार्मिक रीति रिवाजों के साथ दोनों जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दौरान दूल्हे और दुल्हन ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। मुंह पर मास्क लगाकर और हाथों में सैनिटाइजर लगाकर दूल्हा और दुल्हनों ने सात फेरे लिए। 

यह भी पढ़ें: बिना बैंड-बाजे के हुई बिग बॉस विजेता आशुतोष की शादी, प्रधानमंत्री राहत कोष में दी खर्च होने वाली राशि
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हनों के पिता संजय ने बताया कि लॉकडाउन होने से करीब एक माह पहले उन्होंने रिश्ता तय कर लिया था। दोनों परिवारों ने लॉकडाउन में ही सादगी के साथ शादी करने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि शादी में रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोगों को नहीं बुलाया गया था। कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने जो नियम बनाए हैं, उनका पालन करते हुए शादी की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें