फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: अभी ओर लंबी हो सकती है संक्रमित आढ़तियों के संपर्क में आने वालों की चेन

Wed, 06 May 2020 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में सुनसान पड़ा मोहल्ला पंसारियान का इलाका। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शामली में सब्जी मंडी के दो आढ़तियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग का फोकस मंडी पर हो गया है। दोनों आढ़तियों के नजदीकी संपर्कों का पता लगाकर उनके नमूने लिए जा रहे हैं। बुधवार को व्यापारियों सहित वहां काम करने वाले 61 लोगों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


सब्जी मंडी के जिन दो आढ़तियों को संक्रमण मिला है, उनका संपर्क करीब पूरी सब्जी मंडी से है। इनके यहां कई छोटे रिटेलर्स दुकानदार माल लेने आते हैं। कई कर्मचारी और पल्लेदार भी यहां रहते हैं। ऐसे में इनके संपर्कों की चेन काफी लंबी होने की संभावना है।

मंडी समिति के सचिव अरुण कुमार के अनुसार बुुुुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडी क्षेत्र से 61 लोगों के नमूने लिए। इनमें मंडी के व्यापारी, पल्लेदार और यहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान, चाय आदि बेचने वाले भी शामिल हैं। सब्जी मंडी को सील कर दिया गया है। मंडी स्टॉफ को बुलवाकर उनके नमूने लिए जा रहे हैं। उधर मंडी स्थल को सील करके वहां पर सफाई और सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट में मदद करेंगे जिम्मेदार
दो आढ़तियों के संक्रमित मिलने से सील किए गए पंसारियान और कलंदरशाह मोहल्ले में अब जिम्मेदार लोगों द्वारा ही दूध, सब्जी फल, राशन आदि सामान लोगों तक पहुंचाया जाएगा। प्रशासन द्वारा ये जिम्मेदार बनाए जा रहे हैं। दोनों मोहल्लों में लोगों का आना जाना बंद कर दिया गया है।

दूध, सब्जी वाले मोहल्ले के बाहर खड़े होंगे और अंदर तक जिम्मेदार लोग पहुंचाएंगे। फल, सब्जी, किराना का सामान सप्लाई करने वालों के पास बनाए जा रहे हैं। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार रात दोनों मोहल्लों में जाकर व्यवस्थाएं देखी। यहां पर शिफ्टों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

शामली स्थित मंडी में सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

 

शामली स्थित मंडी में सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें