फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-2: रेड जोन में शामिल हुआ मेरठ, 20 अप्रैल के बाद भी राहत के आसार नहीं

Thu, 16 Apr 2020 12:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • रेड जोन में शामिल हुआ मेरठ, 20 के बाद भी राहत के आसार नहीं  
  • हॉटस्पॉट वाले इलाकों में रखी जाएगी पैनी नजर  
  • कोई भी आर्थिक गतिविधियों की नहीं दी जाएगी छूट
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए मेरठ को रेड जोन में शामिल किया गया है। पूरे देश में रेड जोन में 170 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमें मेरठ भी है। रेड जोन में विशेष सतर्कता रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी जिलों के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। 20 अप्रैल के बाद भी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


रेड जोन के आसपास के भी इलाकों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। इन्हें बफर जोन कहा जाएगा। यहां घर- घर जाकर सर्वे किया जाएगा। जिससे कोई भी संदिग्ध कोरोना मरीज इलाके में छूट न सके। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शहर और देहात में टीम गठित कर खांसी, बुखार आदि की जांच की जा रही है। मेरठ में जिस तरह से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में यहां 20 अप्रैल के बाद भी राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Corona Virus: पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर जारी, मेरठ-बिजनौर में चार- चार और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन


वहीं, ये भी कहा गया कि इलाके की समीक्षा के बाद हॉटस्पॉट खत्म करने का अधिकार जिला प्रशासन के पास ही रहेगा। ऐसे में अभी 20 अप्रैल के बाद भी हॉटस्पॉट को खत्म करना खतरे से खाली दिखाई नहीं दे रहा है।  
विज्ञापन


सख्ती से होगा पालन 
इस बार अन्य इलाकों में भी लॉकडाउन -2 का पालन सख्ती से किया जा रहा है। कई इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्लान तैयार किया है। एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है। ऐसे लोगों की निगरानी के लिए पुलिस सादी वर्दी में गश्त करेगी। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें