फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा पुलिस का पीआरवी वाहन, चालक होमगार्ड घायल

Fri, 03 Apr 2020 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में शुक्रवार तड़के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की पीआरवी वैन अचानक नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार पुलिसकर्मी जहां बाल बाल बचे वहीं वैन चालक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम के गेट के सामने गश्त के दौरान शारदा रोड से चलकर नवीन मंडी की ओर आ रही पुलिस की पीआरवी वैन 0549 के सामने अचानक एक गाय आ गई।

गाय को बचाने के चक्कर में वैन चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिस पर वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें वैन चालक होमगार्ड करन सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें