फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: दूल्हा- दुल्हन को छोड़ा, बराती की कार को रोका, घर तक जाना पड़ा पैदल

Tue, 05 May 2020 09:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ के गांव कवाल में घुसने से पहले ही पुलिस ने दूल्हे, दुल्हन की कार सहित बरात की कार को रोक लिया। पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन को तो कार से गांव में घर जाने दिया, जबकि दूसरी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कार में सवार बरातियों को गांव में पैदल घर जाना पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाह के लिए एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा दूल्हा, दुल्हन लेकर लौटा तो पूरे परिवार को किया क्वारंटीन
विज्ञापन


गांव कवाल से एक युवक की बरात सोमवार को मेरठ क्षेत्र के गांव मेहलका में गई। एक कार में दूल्हे के साथ परिवार के लोग गए। जबकि दूसरी कार में गांव से बराती व परिवार के अन्य लोग गए। सोमवार रात युवक निकाह के बाद दुल्हन लेकर कार से गांव के बाहर ही पहुंचा था। तभी गांव के मुख्य द्वार पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दूल्हे और बरातियों की कार को रोक लिया। दूसरी कार में आ रहे बराती व घरातियों को भी रोक लिया गया। पुलिस ने दूल्हे व दुल्हन की कार को छोड़ दिया। दूल्हा कार में अपनी दुल्हन को लेकर गांव के अंदर अपने घर चला गया, जबकि बरातियों की कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जिस कारण बराती गांव के बाहर से अपने घर पैदल ही गए। बरातियों की कार पकड़ने की गांव में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें