शनिवार को दुकान खुलने और पुलिस की कार्यशैली की पोल खोलने वाली वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। सीओ कोतवाली को जांच के लिए भेजा। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक, शकूरनगर की मार्केट में लॉकडाउन का उल्लंघन कर 56 दुकान खोली गई थी। उक्त दुकानदारों के खिलाफ ब्रह्मपुरी व लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीएम ने थानाध्यक्ष को लगाई लताड़
जिलाधिकारी अनिल धींगरा ने वीडियो वायरल होने पर संबंधित थानाध्यक्ष को लताड़ लगाई है। थानाध्यक्ष से बाजार खुलने पर जवाब मांगा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर के अनुसार, सुबह आठ बजे का वीडियो है, लेकिन वह इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुबह आठ बजे भी सब्जी, फल और किराना की दुकान खुलनी चाहिए, न कि चूड़ियों, चप्पलों और कपड़ों की।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री, पिलोखड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। एसपी क्राइम को जांच सौंपी गई है। जिन दुकानदारों ने दुकान खोली है, उन सभी को नोटिस जारी किया है। रविवार से शकूरनगर में दो कंपनी पीएससी तैनात रहेगी। पुलिस व प्रशासन की ड्यूटी लगी थी, इन सबसे जवाब तलब होगा।
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/