फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सख्ती: प्रदेश में हर सप्ताह दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, मेरठ में तीन दिन रहेगी बंदी, ये रही बड़ी वजह

Tue, 20 Apr 2021 07:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। वहीं सोमवार को भी सभी बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में लॉकडाउन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में हर रोज रात्रि कर्फ्यू रहेगा। साथ ही पूरे प्रदेश में हर सप्ताह शनिवार और रविवार दो दिनों तक बंदी रहेगी। वहीं मेरठ में सोमवार को दिन में भी बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। यह निर्णय डीएम के.बालाजी द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को मेरठ में कोरोना के 891 नए मरीज मिले, जबकि पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच मेरठ के थे और चार आसपास के जिलों के थे।

वहीं मेरठ शहर में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए व्यापारियों की पहल को डीएम के. बालाजी ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सोमवार को संपूर्ण मेरठ में साप्ताहिक बंदी के आदेश दे दिए हैं। संयुक्त व्यापार संघ (अजय गुप्ता) के आह्वान पर शहर के 70 फीसद बाजार बंद रहे। अक्षय अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने सोमवार की बंदी में पूर्ण सहयोग किया है। सदर, आबूलेन, दिल्ली रोड, कोटला, वैली बाजार, सराफा, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, सेंट्रल मार्केट और लालकुर्ती पैंठ क्षेत्र बंद रहा।
विज्ञापन


वहीं दूसरे गुट के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि साप्ताहिक बंदी जिन बाजारों में रहती है, वहां भी कुछ दुकानें खुली। खंदक बाजार के महामंत्री ने साप्ताहिक बंदी में सहयोग देने का आश्वासन दिया था लेकिन बाजार खुला। बेगमपुल व्यापार संघ ने बुधवार को साप्ताहिक बंदी की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: संकट गहराया : कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा, ऑक्सीजन की खपत बढ़ी, मेरठ में यह है स्थिति
विज्ञापन


उधर संयुक्त बाजार संगठन मेरठ के संयोजक मुकुल सिंघल ने साप्ताहिक बंदी के बारे में जिलाधिकारी के आदेश को गैरजरूरी बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हराने में प्रत्येक व्यापारी प्रशासन के साथ है। बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों के प्रतिनिधियों से वार्ता किए बिना सोमवार को पूरी तरह बंदी औचित्यहीन है।

यह भी पढ़ें: खतरा : एक सप्ताह की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जांच कराने वाला हर 16 वां व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें