फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत नजारा: 40 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, सहारनपुर से दिख रही हैं गंगोत्री की पहाड़ियां

Sat, 02 May 2020 10:55 PM IST
कपिल kapil नवीन पांडेय, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर से दिख रहीं गंगोत्री की पहाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के डर को कुछ पल के लिए भूल जाइए। कुदरत की नैसर्गिक खूबसूरती का अहसास कीजिए। जो दशकों तक नहीं हुआ, वह अब होता दिख रहा है। 50 साल में हवा इतनी शुद्ध नहीं हुई, जितनी अब हुई है। सहारनपुर में वायु प्रदूषण का स्तर 40 पहुंच गया है। हवा में प्रदूषण के तौर पर उड़ने वाले कण गायब हो चुके हैं। यही वजह है कि अब बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पर्वत श्रृंखलाएं दिखाई देने लगी हैं। आयकर अधिकारी दुष्यंत कुमार ने जब इन तस्वीरों को साझा किया तो ये नजारा चारों ओर चर्चा का विषय बन गया। ये भी समझ आ रहा है कि हम प्रकृति के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रहे हैं। ये तस्वीरें सबसे पहले अमर उजाला को ही प्राप्त हुईं। उसके बाद दुष्यंत कुमार जी की ये तस्वीरें कोरोना के संकट के बीच भी सकारात्मकता का प्रतीक बन गई हैं। पुराने लोगों की मानें तो तीन दशक पहले कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता था। हमें सोचना होगा कि इन 30 सालों में हमने प्रकृति के साथ किस तरह से व्यवहार किया है। 

विज्ञापन


इसी तरह के अनुभव अन्य अधिकारियों ने भी साझा किए हैं। 

सहारनपुर आयकर विभाग के अधिकारी ने उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों की श्रृंखला गंगोत्री को कैमरे में कैद किया है। यह पहाड़ियां एयर डिस्टेंस के हिसाब से 200 किलोमीटर बताई जा रही हैं।

मैंने वसंत विहार दिल्ली रोड सहारनपुर से सोमवार की शाम को डीएसएलआर कैमरे से ये तस्वीर कैद कीं जो उत्तर पूर्व में 60 डिग्री तक सफेद दिख रही थी। गूगल सर्च और कुछ जानकारों से पूछा तो पता चला कि मौसम साफ हो और प्रदूषण न हो तो बीस हजार फीट ऊंची कोई भी श्रृंखला दो से तीन सौ किलोमीटर दूर से दिख सकती है। फिलहाल जो कैद हुआ है वह इस रेंज में आता है।  
- दुष्यंत, इनकम टैक्स अफसर, सहारनपुर


यह भी पढ़ें: अलर्ट! पश्चिमी यूपी में पांच मई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री की पहाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

मुझे तो लगता है कि इससे पहले कभी इतना  स्वच्छ पर्यावरण नहीं हुआ होगा। सहारनपुर का एयर इंडेक्स चालीस के करीब है। यानि यह सामान्य से भी बेहतर स्तर में है। शून्य से पचास तक सबसे बेहतरीन माना गया है। वाकई ये कमाल हुआ है। - पवन मिश्रा, सहायक वैज्ञानिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहारनपुर
 
खूबसूरत चोटियां दिख रहीं हैं। नीचे शिवालिक का जंगल है। ऊंचाई से देखेंगे तो त्रिभुज बना है तो टॉप वाला पहले दिखता है। उसके नीचे डिस्टर्बेंस रहेगा जो शिवालिक की पहाड़ी है फिर वैली दिखेगी और फिर टॉप दिखेगा। मसूरी के टॉप से गंगोत्री और यमुनोत्री की पर्वत श्रृंखला तस्वीर में दिख रही है। फोटो खींचने वाले को बधाई।
- वीके जैन, वन संरक्षक, वन परिक्षेत्र सहारनपुर मंडल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें