फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नजीबाबाद से गजरौला जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा, खाई में गिरे दो पहिए

Sun, 05 Apr 2020 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से मौजमपुर होते हुए गजरौला जा रही मालगाड़ी फजलपुर क्षेत्र से करीब 100 मीटर पहले अचानक पटरी से उतर गई।

विज्ञापन


मालगाड़ी के एक डिब्बे के दो पहिए पटरी से उतरकर खाई में जा गिरे। सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत के बाद मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया। 

फजलपुर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पटरी का जॉइंट टूटने से मालगाड़ी के करीब 18 डिब्बे 100 मीटर तक पटरी पर घिसटते हुए चले गए। इनमें से एक डिब्बे के दो पहिए गाड़ी से निकलकर खाई में जा गिरे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन पायलट को जैसे ही डिब्बों के पटरी से उतरने की भनक लगी, उसने तुरंत गाड़ी रोक दी। घटना सुबह करीब दस बजे की है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

बताया कि मालगाड़ी में कुल 42 डिब्बे थे जिनमें से 24 डिब्बों को मालगाड़ी के साथ रवाना कर दिया गया। ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें