फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन-3: दूसरे दिन का हाल, मेरठ में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बागपत में खतरा बढ़ा, बिजनौर में प्रशासन सख्त

Tue, 05 May 2020 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
lockdown meerut, लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन का तीसरा चरण के शुरुआत में दूसरे दिन जहां मेरठ में कोरोना का कहर जारी है, पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में भी अभी खतरा टला नहीं है। बागपत में प्रवासी मजदूर के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद जिले के फिर से रेड जोन में आने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं बिजनौर में कोरोना संक्रमित चिकित्सक की मौत के बाद प्रशासन ने और अधिक सख्ती कर दी है।
विज्ञापन


मेरठ की बात करें तो यहां हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं लेकिन लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सुबह होते ही सब्जी मंडी और राशन की दुकानों पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। आगे जानें कहां कैसा है दूसरे दिन का हाल:-

सहारनपुर में लाॅकडाउन-3 के दूसरे दिन जिलाधिकारी के आदेश पर सुबह 7 बजे से 12 बजे तक दुकान खुलीं। इसी बीच शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का आज पुलिस ने सख्ती से पालन कराया। रेड जोन में पुलिस सख्ती के साथ चौराहे पर दिखी। 
विज्ञापन


बेवजह निकलने वालों के खिलाफ पुलिस ने चालान काटा। रेड जोन, हॉटस्पॉट देवबंद, गंगोह, मंडी, कोतवाली देहात, कुतुबशेर थाना अंतर्गत पुलिस ने सुबह ही गश्त किया। पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। हॉटस्पॉट में सुबह ही पुलिस गश्त पर थी। सुबह एसपी सिटी विनीत भटनागर और एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बाजार का जायजा लिया।

बागपत जिले के फिर रेड जोन में शामिल होने का खतरा  
बागपत जनपद में सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवासी के कोरोना पॉजेटिव मिलने से अब संख्या 18 पर पहुंच गई है। यदि उसके संपर्क में आने वालों की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो इससे जिला वापस ओरेंज से रेड जोन में जा सकता है।

मंगलवार को शराब के ठेके खुलने के साथ ही दुकानों पर लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस की व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दस बजे के बाद पुलिस ने बाजार बंद करा दिए।
 
शामली जनपद में 18 दिन बाद दो नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। सोमवार देर रात मेरठ मेडिकल से आई 102 रिपोर्ट में शामली निवासी कलंदरशाह और पंसारियान मोहल्ले के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड-19 अस्पताल झिंझाना में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने दोनों मोहल्ले को हॉटस्पॉट के रूप में सील करने और 'डोर टू डोर' सर्वे करने का निर्णय लिया है।

हॉटस्पॉट इलाके पर पुलिस कर रही निगरानी
लॉकडाउन में मंगलवार सुबह 7 बजे से दुकानें खुलीं। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। पुलिस ने बाजार में पैदल गश्त कर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है। इन इलाकों में किसी को बाहर नहीं निकलने की अपील की गई और घरों पर ही हैं उन्हें जरूरत पर सामान उपलब्ध कराया गया।

police - फोटो : amar ujala
बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमित मिले एक चिकित्सक की मौत हो गई है। चिकित्सक का मेरठ में उपचार चल रहा था। चिकित्सक की पत्नी और बेटा भी संक्रमित हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती कर रही है। लॉकडाउन में दुकान न खुलने से काफी दुकानदारों ने अब दुकान से सामान घर लाकर घर से बिक्री शुरू कर दी है। 

धामपुर पुलिस ने होम क्वारंटीन किए गए दस लोगों पर क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शराब की दुकानें मंगलवार को भी खुलीं। दुकान खुलने से पहले ही दुकानों के बाहर शराब प्रेमियों की लंबी लाइन लग गई।

लॉकडाउन में सबसे अधिक हालत खराब प्रवासी मजदूरों की हुई है। पैरो में छाले, भूख-प्यास से व्याकुल घर पहुंचने की चाहत में लगातार चलते जा रहे है। पुलिस खदेड़ती है तो वापस पीछे आकर फिर से जंगलो के रास्ते निकलकर आगे की राह पकड़ते हैं।

सोमवार की रात मुरादाबाद बाॅर्डर पर पुलिस द्वारा हरदोई के करीब 20 मजदूरों को पुलिस ने बाॅर्डर पर नही जाने दिया। उन्होंने बाॅर्डर के समीप गांव अब्दुल्लापुर दहाना के प्राथमिक स्कूल में रात बिताई। गांव वालों ने उन्हें खाना खिलाया। तड़के तीन बजे सभी आगे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन-3 के दूसरे दिन भीड़ को देखते हुए मंगलवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती रही। शिव चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर भगत सिंह रोड, सराफा बाजार को  सील सील कर दिया। शहर में कपड़ों का शोरूम खोलने पर शोरूम मालिक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया दाल व सब्जी मंडी में आज भी भीड़ रही। 

हॉटस्पॉट पुरकाजी, मीरापुर, कवाल में बाजार बंद रहे। खतौली में आज चार बैंक खोलने की छूट मिली। आज से शराब की दुकानें खोलने के आदेश जारी हुए। 10 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खुलेंगी। शराब की दुकानें खोलने से पहले ही सुबह से ही दुकानों के बाहर शराब लेने वालों की लंबी लाइनें लग गई थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें