फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मिली सीमेंट व्यापारी की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मिली सीमेंट व्यापारी की लोकेशन
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा से लापता हुए सीमेंट व्यापारी विशाल उर्फ सागर की लोकेशन पुलिस को पंजाब के चंडीगढ़ में बस अड्डे के पास मिली है। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची, मगर व्यापारी हाथ नहीं आया।
तीन दिन पहले सागर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसके बाद जीजा मोहित ने पड़ोसी दुकानदार पवन सोम और उनके बेटे पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने कंकरखेड़ा से लेकर सकौती तक लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें सागर बिना किसी परेशानी के आराम से जाता हुआ दिखाई दिया। टोल से बचने के लिए वह कृषि विवि मार्ग से होकर गुजरा। दौराला कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। शुक्रवार को सागर ने कुछ देर के लिए अपना मोबाइल खोला।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। उसकी लोकेशन पंजाब के चंडीगढ़ में मिली। थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि चंडीगढ़ में भी तलाश की गई, मगर अभी सागर का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें