एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी की हत्या में मुख्य आरोपी कातिल साबिर अंसारी की फैक्टरी को पुलिस ने सील कर दिया। सोमवार दोपहर को मेडिकल इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स के साथ फैक्टरी पर पहुंचकर सील लगाने की कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-6 निवासी यश रस्तोगी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। बीते 26 जून को कॉल कर हत्या आरोपियों ने उसे लिसाड़ी गेट बुलाया था, जहां जावेद अंसारी सलमान और अलीजान ने छात्र यश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी साबिर अंसारी की फैक्ट्री पर पुलिस ने सील लगा दी है।