मेरठ के गंगानगर में एलएलबी के छात्र सचिन की 16 जून को जूनियर छात्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 32 नामजद आरोपी बनाए थे। मुख्य आरोपी आज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।
मेरठ के गंगानगर में एलएलबी के छात्र सचिन यादव की हत्या का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी कादिर अली को पुलिस ने कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। बताया गया कि आरोपी भाजपा नेता के सरंक्षण में था। बुधवार को वह कोर्ट में सरेंडर होने पहुंचा था। कचहरी में कादिर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही भावनपुर पुलिस और एसओजी की टीम पहुंच गई। पुलिस ने सैटिंग करके कादिर को उसके परिजनों से ले लिया और थाने ले गई थी।
विज्ञापन
गंगानगर स्थित निजी विश्वविद्यालय में सचिन एलएलबी का छात्र था। 16 जून को सचिन की जूनियर छात्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप था कि विश्वविद्यालय की शिक्षिका से बदसलूकी करने का सचिन ने विरोध कर दिया था। सचिन की हत्या में जतिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, कादिर और शिवांग त्यागी समेत 32 नामजद आरोपी बनाए गए थे।
मृतक छात्र सचिन यादव के पिता ने चार नामदर्ज वह अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ छात्रों को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया था। वहीं छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने बुधवार को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया था, जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
जतिन समेत आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में कादिर अली को पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया था जोकि भाजपा नेता का भतीजा है। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कादिर पर 20 हजार का इनाम रखा हुआ था। उसकी तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश चल रही थी।