फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट दौड़ती केबल को डीसीएम से घसीटा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। सड़क पर दौड़ती डीसीएम में बिजली की केबल उलझी और चालक उसे घसीटता चला गया। लोगों ने शोर मचाकर रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने लोहे के हथौड़े से केबल तोड़ने का प्रयास किया। शुक्रवार को रामराज के मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना में गनीमत रही कि करंट की चपेट में आकर कोई हादसे का शिकार नहीं हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि गलत दिशा से निकल रही डीसीएम एलटी बिजली की केबल में उलझ गई थी। आरोप है कि चालक ने वाहन निकालने के चक्कर में करंट प्रवाहित केबल को सड़क पर घसीट दिया। इससे केबल का बाहरी हिस्सा छिल गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। केबल क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बनी रही। बिजली निगम के अवर अभियंता भीम सिंह ने डीसीएम चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें