फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता दिवस: यूपी के इस जिले में 969 बच्चों ने नहीं देखी स्कूल की देहरी, शारदा कार्यक्रम में हुआ चिह्नांकन

Tue, 08 Sep 2020 11:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

-शारदा कार्यक्रम में हुआ आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन
- मोरना और चरथावल के बच्चों की संख्या सर्वाधिक
विज्ञापन
विश्व साक्षरता दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिले में पांच से 14 साल  के 969 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने स्कूल में कदम नहीं रखा है। बेसिक शिक्षा विभाग के शारदा कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का चिह्नांकन किया गया है। ऐसे बच्चे मोरना और चरथावल ब्लाक में सबसे ज्यादा है। शिक्षा विभाग अब इन बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और शिक्षित करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


शिक्षा को मूल अधिकार में शामिल करने के बाद भी बहुत से ऐसे अभिभावक हैं, जो बच्चों के भविष्य को लेकर लापरवाह हैं। कुछ मामले ऐसे हैं कि बच्चों के सामने इस तरह की परिस्थितियां बन गई हैं कि वह स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल हर दिन आए यानि शारदा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरे जिले में ऐसे बच्चों को चिह्नित करने का अभियान चलाया है, जो स्कूल नहीं जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

पूरे जनपद में ऐसे 969 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित बच्चों में सबसे ज्यादा मोरना ब्लाक के हैं। दूसरे नंबर पर चरथावल के हैं। सबसे कम बच्चे खतौली, बुढ़ाना और शाहपुर के हैं।  शारदा कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर रमेंद्र मलिक ने बताया कि इनमें जो बड़े बच्चे है, जिनकी आयु दस से ऊपर है।

इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन बच्चों को किताबें, प्रशिक्षक आदि की सभी सुविधाएं शिक्षा विभाग देगा। इन सभी बच्चों का इनके घर से निकट के स्कूल में नामांकन कराया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले में एक भी बच्चा बिना स्कूल के न रहे।

ब्लाक: बच्चों की संख्या
बघरा:       105
बुढ़ाना:       12
चरथावल    182
जानसठ       91
खतौली         6
मोरना        232
पुरकाजी      54
सदर         150
शाहपुर        11
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें