नागली गांव के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का कलश स्थापित करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
- कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव नंगली गजरोली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गांव में स्थित शिव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई और और दोनों गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर स्थल में पहुंचकर समाप्त हुई।
कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु पीले लाल वस्त्र पहनकर एवं सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से चल रही थीं। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। शुक्रतीर्थ से आई लाडली रिया किशोरी एवं सहायक अमित कुमार ने कथा का शुभारंभ किया।
कथावाचक रिया किशोरी ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है, इसे सुनने मात्र से ही वहां का संपूर्ण क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है। श्रीमद् भागवत कथा जीवन को धर्म, भक्ति और ज्ञान से जोड़ने का माध्यम है। यह ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।
नागली गांव के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का कलश स्थापित करते श्रद्धालु स्रोत संवाद