- नौचंदी मेले के पटेल मंडप में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए I इस दौरान मेरे ढोलना सुन...गीत की प्रस्तुति पर जमकर थिरकीं। अन्य प्रस्तुतियों ने भी मन मोह लिया।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने समूह नाटक, एकल गायन एवं एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। समूह नाटक में हिबा, रितु, साक्षी, विशाखा और काजल ने भी सराहनीय मंचन किया। दीप्ति प्रजापति, माही ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित कर दिया।
इस अवसर पर सरबजीत सिंह कपूर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पदम सिंह, आयुष वेद एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय से कनिष्क सहायक अक्षय कुमार रहे।
पार्षद के निधन के कारण रात्रि के कार्यक्रम स्थगित
- नगर निगम के वार्ड 67 के पार्षद गगनदीप गौतम के निधन पर बृहस्पतिवार को पटेल मंडप में रात्रि में होने वाले गीत संगीत और नृत्य के कार्यक्रम के साथ हास्य कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। संचालन समिति से संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़ और नासिर सैफी ने शोक व्यक्त किया।