फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग कर जीवन संवारने का दिया संदेश

विज्ञापन
दिल्ली रोड जगदीश मंडप में आयोजित योग शिविर भारत विकास परिषद के द्वारा
विज्ञापन
मेरठ। शहर में विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उपलक्ष्य में योग शिविर लगाए गए। इसमें योग शिक्षकों ने योगासन, प्राणायाम सहित अन्य क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिक्षको ने योग के लाभ भी बताए। शिविरों में सभी को नियमित योग कर जीवन संवारने का संदेश दिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में भारत विकास परिषद की योग शाखा की ओर से शिविर में लगाया गया। विशिष्ट अतिथि हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉॅ. सुबोध गर्ग ने शिविर में योग साधना के विषय में बताया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने बताया कि हमें योग की उपयोगिता और महत्व को समझना चाहिए। योग करने से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। इस बार भी योग दिवस पर 140 देशों में एक साथ एक ही समय पर योग होगा। उन्होंने बताया कि रुड़की रोड स्थित कल्याणी फार्म हाउस में भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं की ओर से 21 जून को संयुक्त कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, राधे श्याम गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, बृजमोहन, रामकिशोर रहे।
विज्ञापन


साधकों ने किया सूर्य नमस्कार
- योग विज्ञान संस्थान की ओर से चार स्थनों पर साधकों को सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग दिवस पर पश्चिमी जिले की सभी क्लास के साधक और साधिकाओं का कार्यक्रम श्रीराम पैलेस दिल्ली रोड पर होगा। मुख्य आयोजन से लगाए गए शिविरों में योगाभ्यास कराया गया। इसमें सूर्य नमस्कार, चक्रासन, भुजंग आसन, मंडूक आसन, पवनमुक्त आसन कराए गए। इस अवसर पर डॉ. बीके गुप्ता, जेपी गर्ग, सुनील सेन, अशोक मिश्रा, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
टैगोर पार्क में भी लगा योग शिविर
- शास्त्रीनगर टैगोर पार्क पर में क्लब-60 और रुद्रा इंस्टीट्यूट की ओर से योग शिविर लगाया गया। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि एमएससी कर रही छात्राओं ने इंटर्नशिप कॉर्डिनेटर संयोग शर्मा के नेतृत्व में ईको माॅडल टैगोर पार्क का भ्रमण भी किया। छात्राओं ने पानी की बचत, सोलर सिस्टम, कचरे का दोबारा उपयोग और गार्डन वेस्ट कंपोस्टिंग की जानकारी हासिल की। इस दौरान योग भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें