फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए आज जारी होगी केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए 208 सेंटर बनाए गए हैं। इनकी सूची सोमवार को जारी की जाएगी। इन सेंटरों पर एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षाए देंगे। यूजी-पीजी के छात्रों की चार महीने से अटकी परीक्षाओं की विवि प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए विवि परीक्षा कार्यक्रम जारी कर चुका है। केंद्रों पर दो-तीन दिन में परीक्षा सामग्री पहुंचा दी जाएगी। इसी के साथ विवि प्रशासन ने परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन भी शुरू कराने का निर्णय लिया है। विवि 11 केंद्रों पर मूल्यांकन कराएगा, ताकि रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकें।
विज्ञापन

कैंपस के पीजी कोर्सों का जारी होगा कार्यक्रम
विवि प्रशासन वार्षिक प्रणाली और प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर चुका है। सोमवार को पीजी के ट्रेडिशनल कोर्स और सीसीएसयू कैंपस के कोर्सों का परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इन छात्रों की परीक्षाएं भी साथ-साथ आयोजित होंगी। विवि प्रशासन हॉस्टल को लेकर भी मंथन कर रहा है। कैंपस में पढ़ाई करने वाले अधिकतर बाहर के छात्र हैं। ऐसे में उनकी परीक्षाओं से पहले विवि को हॉस्टल खोलने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें