फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर के पास शराब-अंडे व मांस की दुकान, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
अंडा और मांस की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर सीओ को पत्र देने पहुंचे मोहल्ले के लोग। (मवाना)
विज्ञापन
मोहल्ला हीरालाल के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उठाई कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में तहसील के निकट संचालित मांस और अंडे की दुकानों के कारण उत्पन्न हो रही गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है। इस संबंध में मोहल्ले के रहने वाले सचिन शर्मा ने सीओ को शिकायती पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि उनके घर के पास देसी शराब की दुकान स्थित है, और उसके बिल्कुल बराबर में मांस और अंडे की दो दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों के संचालकों द्वारा मांस की हड्डियां व अन्य बचा हुआ कचरा व अवशेष सीधे प्रार्थी के घर के पास डाल दिया जाता है। इस कारण मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या में वृद्धि हो गई है, जिससे आसपास के लोगों और वहां से गुजरने राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरे और अवशेषों के सड़ने से उठने वाली तीव्र दुर्गंध के कारण मोहल्ले में रहना मुश्किल हो गया है। हर समय संक्रमण व गंभीर बीमारियों फैलने का खतरा मंडरा रहा है। पीड़ित ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। शिकायती पत्र पर सचिन शर्मा के साथ-साथ इंद्रा शर्मा, रेश्मा शर्मा, मंजू शर्मा, डिम्पी और ज्योति ने भी हस्ताक्षर हैं। सीओ पंकज लवानिया ने थाना पुलिस को जांच कराकर यदि अवैध रूप से अंडे व मांस की दुकान संचालित है तो उसको बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें