फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ भेजा गया मुजफ्फरनगर के कोटे का गैस टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में मेरठ भेजी गई मुजफ्फरनगर के कोटे की लिक्विड गैस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आपातकालीन स्थिति में रविवार को उत्तराखंड के मंगलौर प्लांट से मुजफ्फरनगर के फिलिंग प्लांट रामा गैसेस के कोटे की ऑक्सीजन मेरठ भेजी गई है। हालांकि इसका फिलिंग प्लांट की उत्पादन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के तीन प्लांट लगे हैं। बाबा गैसेस हवा से ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, जबकि रामा गैसेस और इंडियन गैसेस फिलिंग प्लांट है। यहां पर लिक्विड गैस से सिलिंडरों में रिफलिंग होती है। रामा गैसेज़ को उत्तराखंड के मंगलौर प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन गैस का टैंकर मिलता है। मेरठ में ऑक्सीजन की कमी और इससे बिगड़ते हालात को देखते हुए रविवार को रामा गैसेज को मिलने वाला ऑक्सीजन टैंकर मेरठ भेज दिया गया। रामा गैसेस के मालिक अंकित सिंघल ने बताया कि मेरठ में गैस की अधिक आवश्यकता के कारण कंपनी ने ऑक्सीजन टैंकर मेरठ भेजा है। इसके बाद भी रविवार को प्लांट पर करीब 800 सिलिंडरों की रिफिलिंग की गई है। रविवार रात को भी प्लांट को पांच टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन गैस की कमी नहीं है, बल्कि सिलिंडरों की कमी हो रही है। लोगों ने सिलेंडरों को घरों में जमा कर लिया है, जिससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें