मेरठ---पल्लवपुरम फेज वन में सपा जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक अधिशासी अभियंता का घेराव करते
मोदीपुरम। रोहटा ब्लॉक में लाइन ठीक करते समय हादसे में जान गंवाने वाले लाइनमैन अखिल चौधरी के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए बुधवार को प्रदर्शन किया गया। सपा के जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पल्लवपुरम फेज वन स्थित अधिशासी अभियंता का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान सपा नेता की अधिकारियों और कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में मृतक की मां के खाते में मुआवजे के 7.5 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए गए।
23 मई को गांव मल्लापुर निवासी अखिल चौधरी विद्युत लाइन को सही कर रहे थे। उसने शॅटडाउन भी ले रखा था, लेकिन विद्युतकर्मियों की लापरवाही के चलते की बिजली आने की चपेट में उनकी मौत हो गई थी। विभाग की तरफ से जो मुआवजा मिलना था वह नहीं दिया गया था। बुधवार को ग्रामीण दोपहर में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक के नेतृत्व में पल्लवपुरम स्थित बिजली घर पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। वहां पर हंगामे के घेराव के दौरान दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने मुआवजे के 7.5 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से मृतक के मां के खाते में भेजे, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरने के दौरान जिला पंचायत सदस्य अतुल पुनिया, पूर्व प्रधान सोनपाल चौधरी, विवेक यादव, विशाल तेवतिया, लवी आदि लोग रहे।