सरधना। थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव में प्रिंस, बालेश्वर व अनिल ने अपने घेर में गाड़ी खड़ी करने का विरोध किया तो आरोपियों ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा उन पर समझौते का दबाव बनाते हुए थाने से चलता कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव मुल्हेड़ा निवासी प्रिंस ने बताया कि शनिवार को गांव निवासी आरोपी उनके घेर में गाड़ी खड़ी कर रहे थे। पिता बालेश्वर व ताऊ अनिल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पिता व ताऊ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह बचाव में आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित थाना पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उल्टा उस पर समझौते का दबाव बनाते हुए उसे थाने चलते कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।