फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावली खास में खंभे पर काम करते समय लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। पावली खास गांव में सोमवार रात विद्युत लाइन की चपेट में आने पर करंट लगने से लाइनमैन मुनेश उर्फ मुन्ना गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। मुनेश शटडाउन लेकर खंभे पर लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान आपूर्ति शुरू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के बढ़ला कैथवाड़ा गांव निवासी मुनेश कुमार उर्फ मुन्ना विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है। मुनेश लगभग 15 वर्षों से कंकरखेड़ा बिजली घर पर तैनात है। मुनेश पावली खास गांव में लाइन ठीक करने के लिए अपने साथियों के साथ गया था। शटडाउन लेकर खंभे पर लाइन ठीक की जा रही थी। अचानक लाइन में करंट आया और धमाके के साथ कर्मचारी झुलसकर जमीन पर गिर गया। वह लहूलुहान हो गया। मौके पर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण उसे रेफर कर दिया गया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें