फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दूसरे दिन साधकों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
शिविर में योगाभ्यास करते साधक स्रोत संस्था
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में कस्बे के दादाबाड़ी जैन मंदिर के प्रांगण में योग महोत्सव में निःशुल्क योग प्रशिक्षण के दूसरे दिन साधकों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति हस्तिनापुर द्वारा नगर में चल रहे योग महोत्सव के कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के साधक भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। योगाचार्य शिवाजी ने सभी साधकों को योगाभ्यास कराया। उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। योगाचार्य ने ओउम की ध्वनि के साथ शिविर का शुभारंभ किया। सूक्ष्म आसन कराए और मधुमेह में लाभदायक आसनों को करवाया व उनके लाभ भी बताए। शिविर आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस तक लगातार निशुल्क चलेगा। शिविर में प्रतिदिन काफी संख्या में योग साधक भाग ले रहे हैं। 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल कॉलेज में अध्यनरत छात्र- छात्राओं के अलावा भारी संख्या योग साधक प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें