फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश से गुल हुई शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मंगलवार सुबह चली तेज हवा और बारिश के कारण शहर की बत्ती गुल हो गई। 11 केवी से लेकर 33 केवी लाइनों में फाल्ट के कारण लोगों घंटों के बाद बिजली मिल सकी। इसके बाद भी शाम तक ट्रिपिंग चलती रही।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार सुबह 8 बजे बारिश के कारण 220 मोदीपुरम ट्रांसमिशन से पल्लवपुरम फेस वन, सोफीपुर, एमईएस बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर पेड़ गिर गया। जिस कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बारिश बंद होने के बाद 10 बजे बिजली आपूर्ति की शुरू हो सकी। इसके अलावा लिसाड़ीगेट, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, शारदा रोड, लेडीज पार्क, टाउन हॉल, मोहनपुरी, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, मेडिकल, शास्त्री नगर, रामलीला ग्राउंड, टीपी नगर, मलियाना, कंकरखेड़ा, गंगानगर आदि बिजलीघर क्षेत्रो में भी फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि हवा और बारिश के चलते कुछ जगह फाल्ट हुए थे तो कुछ जगह एहतियातन बिजली कटवा दी थी। फाल्ट ठीक करने के बाद सभी जगह बिजली चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें