फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिधरा के इतिहास अभी मेरठ को नहीं दिखा सकी सरकार

विज्ञापन
शहीद स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो के लिए बनाया गया स्टेज के पास उग आईं झाड़ियां। - फोटो : ???? ??????
विज्ञापन
मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ के इतिहास से रूबरू होने के लिए शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। लाखों रुपये की लागत से शहीद स्मारक में तैयार लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण लोकसभा चुनाव से पहले हो गया था। लेकिन अभी तक लाइट एंड साउंड शो शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत मेरठ को हेरिटेज सर्किट में शामिल किया था। यहां तीन करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसके तहत लाइट एंड साउंड शो के साथ, सोलर लाइट, शहीद ज्योति आदि लगाई जानीं थीं। लेकिन अभी तक यहां सिर्फ लाइट एंड साउंड शो के लिए स्टेज और शौचालयों का निर्माण हुआ है।
शॉर्ट फिल्म बनाई गई थी
लाइट एंड साउंड शो के जरिए 30 मिनट में शहर की क्रांतिगाथा को शॉर्ट फिल्म में तैयार किया गया था। इसकी शूटिंग गांधी बाग में भी हुई थी। इन्हीं दृश्यों के माध्यम से लोगों को 1857 की क्रांति गाथा को नए लुक में दिखाया जाना था। लोकसभा चुनाव से पहले इसका ट्रायल किया गया था। हालांकि, यह ट्रायल भी सफल नहीं हो सका था।
विज्ञापन

1400 वर्ग मीटर का किया जीर्णोद्धार
शहीद स्मारक के जिस हिस्से का जीर्णोद्धार शुरू किया गया। वह पार्क 1400 वर्गमीटर बैठने का है। पार्क के अंदर दस बेंच के अलावा 25 सोलर लाइटें, दस डस्टबिन, दस सीसीटीवी लगाए जाने थे, लेकिन अभी सिर्फ सोलर लाइटें ही लगाई जा सकी हैं। वहीं, पुरुष और महिला शौचालय भी तैयार हैं।
विज्ञापन

इस बारे में नए मंत्री से मिलकर बात करूंगा, जिससे जल्द लाइट एंड साउंड शो शुरू कराया जा सके। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें