फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिल से गिरी लिफ्ट: 30 मिनट तक फंसा रहा परिवार, अटकी रहीं सांसें, चार लोग घायल

Thu, 28 Mar 2024 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहां दो मंजिल से लिफ्ट नीचे गिर गई। बताया कि परिवार छठी मंजिल पर जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। तकरीबन 30 मिनट तक परिवार लिफ्ट में ही फंसा रहा। 
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रोहटा रोड स्थित श्रीधाम सोसाइटी में बुधवार रात अचानक दो मंजिल से लिफ्ट नीचे गिर गई। हादसे में एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। 30 मिनट तक परिवार लिफ्ट में फंसा रहा। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर लिफ्ट का गेट खुलवाया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

सात मंजिला सोसाइटी में छठी मंजिल पर रोहित चौधरी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गंगानगर में पैथोलॉजी लैब है। बुधवार को पूरा परिवार किसी काम से बाजार गया था। रात दस बजे परिवार के सदस्य लिफ्ट से छठी मंजिल पर जाने लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

विज्ञापन

इसी बीच अचानक से लिफ्ट खराब हो गई और दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इस दौरान लिफ्ट में पीड़ित की मां विनोद चौधरी(75), दो बेटियां आरोही (14), आना (14) व पत्नी शीतल (38) मौजूद थीं।

लिफ्ट नीचे गिरने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने लिफ्ट की देखरेख करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें