फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के मार्ग पर चलकर जीवन होगा श्रेष्ठ : स्वामी अभयानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- राधा गोविंद मंडप में मनाया गया गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव
विज्ञापन

- शहर के अन्य जगहों पर भी हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव मनाया गया। इसमें सुंदरकांड का पाठ हुआ। स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज का रामलीला कमेटी मेरठ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता और बबीता गुप्ता ने पूजन किया। स्वामी अभयानंद ने गोस्वामी तुलसी दास के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने से ही जीवन श्रेष्ठ होगा। मनोज गुप्ता ने बाल मुनि की कथा सुनकर सभी को भावविभोर कर दिया।
वहीं, अन्नपूर्णा मंदिर में हुए कार्यक्रम में कथा व्यास आश्रित गोस्वामी ने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। पुण्य से बड़ी कोई कमाई नहीं होती है। कथा में कृष्ण जन्म की लीलाओं का वर्णन किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव को सुनकर सभी झूम उठे। इस अवसर पर रजत गोयल, राजेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, दीपक शर्मा, टोनी, अनिल अग्रवाल, संदीप, मनीष अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

रामा संकीर्तन मंदिर लालकुर्ती में शिव महापुराण कथा हुई। पंडित अंबुज मिश्रा ने कहा कि सभी देवताओं ने भगवान शिव को विवाह के लिए तैयार किया। शिव विवाह से जुड़े प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान तारकासुर के वध की कथा भी सुनाई गई। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने सभी को तुलसी जयंती की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

समाज की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए रुद्राभिषेक
- नगर निगम परिसर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बाबा झारखंडी महादेव मंदिर में समिति के अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग और महामंत्री अनिल गुप्ता ने भक्तों के साथ बाबा का विशेष रुद्राभिषेक किया। पंडित गोपाल शास्त्री ने समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान एवं आरती के बाद भंडारा हुआ। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक कुमार, अजय गुप्ता, संजीवेश्वर त्यागी, डॉ. प्रतीक गुप्ता, सुरेश चंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें