- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने महिला फुटबालरों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 8 अगस्त तक वाराणसी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। बृहस्पतिवार को मेरठ मंडल की टीम रवाना हुई। इससे पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव व जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने टीम को बधाई देकर रवाना किया।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम में बुलंदशहर की नेहा, लवी तोमर, रेशू, गौतमबुद्धनगर की नीलू, अकांशा, ममता कुमारी रहीं। गाजियाबाद की अंशिका, वेदिका त्यागी, मेरठ की मानसी, इलाहा, नेहा, रितिका, वंशिका, कशिश, तमंन्या, स्नेहा टीम का हिस्सा हैं। आरक्षित में मेरठ की प्रार्थना, अन्नू, अंशुल को शामिल किया गया है। टीम मैनेजर की भूमिका में अनामिका पाल रहेगी।