फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा की प्रेरणा देता है जैन मुनियों का जीवन: कपिल देव अग्रवाल  

Mon, 12 Oct 2020 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • जैन मुनि के दर्शन करने आए मंत्री कपिलदेव एवं आरएसएस प्रमुख राकेश जैन 
विज्ञापन
कपिल देव अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में नगर के जैन स्थानक में चतुर्मास के लिए विराजमान जैन मुनि संघ संचालक नरेश चंद्र महाराज, सुधीर मुनि महाराज एवं अन्य संतों के दर्शन करने के लिए सोमवार को प्रदेश सरकार में स्किल डेवलपमेंट एवं आईटी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बड़ौत पहुंचे और उनके दर्शन किए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधियों के प्रमुख राकेश जैन अपने सहयोगियों के साथ सोमवार जैन स्थानक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को लेकर पहुंचे। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जैन धर्म के मुनियों का जीवन संयम, सादगी व अहिंसा की प्रेरणा प्रदान करता है।

Trending Videos
विज्ञापन

संघ संचालक नरेश चंद्र ने अपने संयम जीवन व कार्यों के द्वारा उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधियों के राष्ट्रीय संयोजक राकेश जैन ने जैन मुनियों के प्रति निष्ठा का भाव व्यक्त किया। 

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अमित राय जैन ने कहा कि देश को वर्तमान में जैन मुनियों के संयमी जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।

इस मौके पर  दिगंबर जैन कॉलेज की प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव डीके जैन, रत्नाकर पांडे, स्थानकवासी जैन समाज शहर के अध्यक्ष घसीटू मल जैन,  शिखर चंद जैन, संजय जैन, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष सोहन पाल जैन आदि रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें