फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया अगवा, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म

Thu, 01 Mar 2018 02:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शामली के कैराना में एक युवती को पहले शादी का झांसा दिया और फिर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी युवक ने युवती को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पढ़ें : यूपी : बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से बलात्कार
विज्ञापन


कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत सोमवार की शाम वह अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसे अपने घर ले जाकर मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया। घर लौटने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि आरोपी युवक और युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। युवती अब उस युवक से ही शादी करना चाहती है, जबकि युवक पक्ष मना कर रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें