फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय युवाओं को सही दिशा देते हैं : अनिकेत

Sun, 17 May 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलपुर जाहिद में पुस्तकालय का उद्घाटन, युवाओं को शिक्षा से जुड़ने का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रसूलपुर जाहिद में रविवार को समारोह पूर्वक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने भाग लेकर युवाओं को शिक्षा और पुस्तकालयों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल और सोशल मीडिया से समय निकालकर पुस्तकों के अध्ययन की ओर ध्यान देना चाहिए। पुस्तकालय युवाओं को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर और सुनील रोहटा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि किसी भी देश की उन्नति उसके शिक्षित युवाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान का विस्तार करने पर जोर देते थे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना, संजय रसूलपुर, संजय पनवाड़ी, रणवीर दहिया, जयराज सिंह, कुलवंत सोलंकी, अतीर रिजवी और संगीता दोहरे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें