फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोवंश को खुले में न छोड़ने का लिया संकल्प

Sun, 17 May 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बा स्थित कान्हा गोशाला में रविवार को एक अनूठी और प्रेरक पहल देखने को मिली। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष और भाजपा के नामित सभासद अश्वनी बिश्नोई ने अपना जन्मदिन सादगी साथ मनाया। इस अवसर पर गोशाला में हवन-पूजन किया और गोवंश की सेवा की। गोवंशों को फूलमाला पहनाई, तिलक लगाकर पूजा की और मेवे का भोग लगाया। गोवंश के संरक्षण और भरण-पोषण के लिए उन्होंने हरा चारा, भूसा और नकद धनराशि दान की। इस दौरान व्यापारी नेता अश्वनी ने गाय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र देकर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग की। यह संकल्प लिया गोवंशों को खुले में न छोड़ें, बल्कि उनकी सुरक्षा और सेवा करें। मुख्य रूप से भाजपा के मंडल महामंत्री अजय शर्मा, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, आचार्य ब्रजमोहन बिश्नोई , हरिओम बिश्नोई , आलोक रस्तोगी, आशीष बिश्नोई , योगेंद्र कुमार, विनीत रस्तोगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें