फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम के 15 वित्त से 18 करोड़ में 29 जगह पर बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- विपक्षी पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम के 15 वित्त से 18 करोड़ रुपये में महानगर में 29 जगह सड़क निर्माण होगा। जल्द ही ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विपक्षी पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में निगम के अधिकारी सड़क निर्माण कराने के लिए लगे हैं, जबकि ज्यादा समस्या विपक्षी पार्षदों के वार्डों में है।
विज्ञापन

महानगर में 90 पार्षदों के वार्ड में 10-10 लाख रुपए की लागत से सड़क, नाला और इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य हो चुका है। इसका नगर आयुक्त रोजाना निरीक्षण कर रहे हैं। कई वार्डों में टूटी सड़क और क्षतिग्रस्त नाले के शिकायत मिली है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने तीन दिन पहले निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। निर्माण विभाग ने भी चुनिंदा भाजपा पार्षदों से प्रस्ताव लेकर 29 जगह सड़क निर्माण कार्य कराने की बात कही है। विपक्षी पार्षदों ने मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता से चिन्हित कार्य के बारे में पूछा। कीर्ति घोपला, भूपेंद्र पाल, फजल करीम सहित कई पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाकर सभी जगहों पर सड़क निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव दिए। मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार का कहना है कि अवर अभियंताओं से जांच कराने के बाद 29 जगहों पर सड़क निर्माण कार्य करना तय हुआ है। भेदभाव का आरोप गलत है। कई कार्य सपा, बसपा, एआईएमआईएम के पार्षदों के वार्डों में भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें