फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में कल्याण के लिए अहंकार को छोड़ें : बृज किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू नगर में आयोजित कथा में सुदामा चरित्र सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेहरू नगर में श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास बृज किशोर तिवारी महाराज ने सुदामा चरित्र सहित अन्य प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि जीवन में कल्याण के लिए हमें अहंकार को छोड़ना होगा।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंगों की आध्यात्मिक महत्ता बताई। इसके साथ ही सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मित्रता यदि हो तो श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी निस्वार्थ, निष्काम और निश्छल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान राजा नृग देव की कथा का भी वर्णन किया गया। महाराज ने बताया कि दान करके उसका बखान नहीं करना चाहिए। इससे अहंकार उत्पन्न होता है। अहंकार मनुष्य के जीवन के सर्वनाश का कारण बनता है। उन्होंने सुखदेव की विदाई और जरासंध मोक्ष सहित अन्य प्रसंगों के साथ कथा को विराम दिया। आरती में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, पूजनकर्ता सुशील गुप्ता, पायल गुप्ता, अक्षत, मुस्कान, डॉ. मनोज कुमार गोयल, ऋषि शर्मा एवं राधा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की पूर्व सदस्य राखी त्यागी, समाजसेवी अमित गुप्ता, लेखक एवं कवि शांति स्वरूप गुप्ता, मयंक गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें