फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिरजेपुर के गंगा तटबंध पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गंगा खादर क्षेत्र के सिरजेपुर गांव के समीप रविवार सुबह तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में लोग दहशत में आ गए। तटबंध पर दिखे तेंदुए की खबर जंगल में तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने एहतियात के तौर पर बच्चों और महिलाओं को खेतों की ओर जाने से मना कर दिया है।
ग्रामीण ब्रजपाल, बितेंद्र, कुलदीप, ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीण अपने खेती-बाड़ी के काम से खेतों की ओर जा रहे थे। उनकी नजर गंगा तटबंध पर बैठे एक तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को पास देख ग्रामीण सहम गए और सुरक्षित दूरी बनाते हुए उन्होंने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। तेंदुए के खौफ के चलते ग्रामीण अब अकेले खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें