फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेड़ी मनिहार में आश्रम के सामने दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
तेंदुआ दिखाई देने के बाद लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे ग्रामीण शिविर पर। (स्त्रोत ग्रामीण) मवान
विज्ञापन
-कांवड़ियों व ग्रामीणों में दहशत, पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार व हाईवे के बीच में स्थित आश्रम पर शाम के समय तेंदुआ दिखाई दिया। जिस समय तेंदुआ दिखाई दिया उस समय वहां बनाए गए कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़िये रुके हुए थे। इसके तुरंत बाद कांवड़िये वहां से चले गए। ग्रामीणों में तेंदुए के कारण दहशत बनी हुई है।
गांव खेड़ी मनिहार स्थित श्री शिव आश्रम के सामने रविवार शाम 6:30 बजे के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों और कांवड़ियों में दहशत फैल गई। आश्रम की दीवार के किनारे बैठे तेंदुए का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और वन विभाग की टीम को फलावदा रोड क्षेत्र में कांबिंग कर तेंदुए को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। तेंदुआ दिखाई देने के दौरान आश्रम में रामपुर परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कांवड़ियों का एक जत्था विश्राम कर रहा था। इसके बाद कांवड़ियों ने वहां रुकने से मना कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों को आगे पेट्रोल पंप पर बने शिविर में रुकवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आर्यन व अमन के अनुसार उन्होंने शाम 6:30 बजे के आसपास कांवड़ियों का जत्था आकर रुका तो उनके लिए चाय आदि बनाने लगे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर तेंदुआ दीवार पर बैठा दिखाई दिया। इसके बाद एकत्र होकर शोर मचाया तो वह जंगल में भाग गया। तेंदुए की लगातार दस्तक से गांव वालों में भय का माहौल है। बीते दो सप्ताह से इसी क्षेत्र के आसपास तेंदुए की मौजूदगी बनी है, आज पांचवीं बार तेंदुआ दिखाई दिया है। हालांकि वन विभाग द्वारा दिल्ली ग्लोबल स्कूल के पास व तिगरी रजबहा के जंगल में शनिवार को ही दो पिंजरे लगाए हैं।

तेंदुआ दिखाई देने के बाद लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे ग्रामीण शिविर पर। (स्त्रोत ग्रामीण) मवान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें