फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाहपुर बटावली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चारे के खेत में महिलाओं ने देखा जीव, ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। शाहपुर बटावली गांव के जंगल में मंगलवार को तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव निवासी किसान राजबीर फौजी के चारे के खेत में घास काटने गईं चार महिलाओं की नजर अचानक तेंदुए पर पड़ गई। तेंदुए को सामने देख महिलाएं घबरा गईं। उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गांव पहुंचकर महिलाओं ने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। ग्रामीणों ने खेत और आसपास के इलाके में तेंदुए की तलाश की। इस दौरान जमीन पर तेंदुए के ताजे पग मार्क दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों में और अधिक भय व्याप्त हो गया। स्थिति यह है कि किसान खेतों पर अकेले जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के अलग-अलग जंगलों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। इससे किसान और खेतों में काम करने वाले मजदूर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच और भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। क्षेत्र से लगातार तेंदुआ दिखने की सूचनाएं मिल रही हैं। विभाग की टीम पूरे इलाके पर नजर रख रही है और गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें