फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिर्जापुर-दमगढ़ी में जय बाबा रावल नाथ टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
मिर्जापुर-दमगढ़ी में जय बाबा रावल नाथ टूर्नामेंट का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। मिर्जापुर-दमगढ़ी में आयोजित जय बाबा रावल नाथ टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा के सिवालखास से पूर्व प्रत्याशी एवं मुख्य अतिथि मनिंदर पाल सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संगठन की भावना विकसित होती है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के वरिष्ठ संचालक मदनपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी, अंकित कुशवाहा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, नरेश शर्मा, मनी शर्मा, नमन शर्मा, नमन कुमार, आशीष शर्मा, लक्ष्य चौधरी, राघव चौधरी, आकाश सिवाच, प्रवेश चौधरी, विवेक चौधरी, तरुण चौधरी, अध्यक्ष पवन त्यागी, अजय त्यागी और आदित्य जानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें