फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मध्य गंग नहर किनारे लगातार दिख रहा तेंदुआ, राहगीरों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज-बिजनौर बैराज मार्ग पर रात में सफर करने वालों में भय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के समीप मध्य गंग नहर किनारे लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। रामराज, बिजनौर बैराज और खादर क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग इन दिनों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता बना हुआ है। खादर क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीण इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से रात के समय सफर करने वालों में भय बढ़ गया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर तेंदुए का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो मध्य गंग नहर किनारे स्थित जैन मंदिर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। इसमें शुक्रवार देर रात सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दे रहा है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तेंदुए को देखकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। वीडियो में तेंदुआ कुछ देर तक सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है। बताया गया कि जैन मंदिर के एक कमरे में लगे कैमरे में भी तेंदुए की गतिविधियां कैद हुई हैं।
विज्ञापन


रात में दोपहिया वाहन सवारों को अधिक खतरा
ग्रामीण मुकेश ठाकुर, अनिल कश्यप, अंकुश कश्यप और धर्मराज आदि ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांवों से आने-जाने के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। मार्ग पर दिन-रात हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से अकेले दोपहिया वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक खतरा महसूस हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी करने और उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


वन विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि यह वन आरक्षित क्षेत्र में आता है। ऐसे स्थान पर तेंदुए का रहना स्वाभाविक है। वन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से रात के समय अकेले न जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें