फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: बागपत में मृत मिला तेंदुआ, ग्रामीणों ने लगाया पीट पीटकर मारने का आरोप

Tue, 15 Dec 2020 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
मृत मिला तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बिनौली थानाक्षेत्र में एक तेंदुए के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं ग्रामीणों ने शिकारियों पर तेंदुए को पीट पीटकर मारने का आरोप लगाया है।



जानकारी के अनुसार बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के पास तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा मिला। तेंदुए की मौत ग्रामीणों में कौतुहल बन गई। लोगों ने पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर बड़ौत से वन रेंजर समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की मौत की जांच की जा रही है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों ने पीट-पीटकर तेंदुए को मौत के घाट उतारा है। अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें