मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा के सरधना रोड स्थित आर्य नगर निवासी अभय के मकान पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। अभय ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पौने छह बजे एक तेंदुआ दिखाई दिया। इसी बीच एक बाइक सवार युवक सुबह के समय किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। तेंदुए को देखकर युवक ने बाइक रोक ली। युवक का कहना है कि बाइक की तेज लाइट को देखकर तेंदुआ दूसरी तरफ भाग गया। इस दौरान युवक ने घबराकर शोर मचा दिया। युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ पड़े।